कृषि पिटारा

जैविक खेती करने वाले किसान यहाँ से पाएँ अपनी समस्याओं का समाधान

नई दिल्ली: यदि आप जैविक विधि से खेती करना चाहते हैं और आपको उचित मार्गदर्शन की ज़रूरत है तो केंद्र सरकार द्वारा संचालित जैविक खेती पोर्टल आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस पोर्टल के ज़रिये केंद्र सरकार देश के किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। इस पोर्टल के द्वारा रसायन मुक्त भारत की सोच को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जैविक खेती पोर्टल पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, माइक्रो इरीगेशन और एमआईडीएच आदि की जानकारी भी उपलब्ध है। ये एक ऐसा पोर्टल है जिसके जरिए किसान अपने कृषि उत्पादों को उचित मूल्य पर बेच भी सकते हैं। कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री के लिए किसानों और व्यापारियों को यहाँ पर खुद को पंजीकृत करना होगा। इसके बाद वे एक-दूसरे से संपर्क करने में सक्षम होंगे। यदि उन्हें कोई उत्पाद पसंद आया या फिर कोई मनचाहा खरीदार मिल गया तो इस पोर्टल के जरिये उत्पाद की खरीद-बिक्री की जा सकेगी।

जैविक खेती पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jaivikkheti.in पर जाना होगा। अगर आप अपने उत्पादों को बेचना चाहते हैं तो ‘Seller’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने ‘Seller Registration’ का विकल्प आएगा। इसपर क्लिक करें। अब आपके सामने तीन और विकल्प आएंगे: रजिस्टर ऐज इंडिविजूअल, लोकल ग्रुप और एग्रीगेटर। एक विक्रेता के रूप में अपनी प्रकृति के अनुसार आप इनमे से किसी एक का चुनाव कर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

इसी तरह अगर आप एक खरीदार के रूप में जैविक खेती पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो इसके लिए ‘Buyer पर क्लिक करें। फिर इसके बाद आने Buyer Registration पर क्लिक करें। आगे आपको कुछ ज़रूरी सूचनाएँ दर्ज करनी होंगी। जैसे – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड इत्यादि। इन्हें दर्ज करने के बाद आपका प्रोफ़ाइल बन जाएगा और आप इस पोर्टल के जरिये खरीदारी कर पाएंगे।

अगर आप जैविक खेती पोर्टल के बारे और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके हेल्प डेस्क 033 2290 1004 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment