पटना : इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना ने रोटरी भवन आर. ब्लाक पटना में महिलाओं में होने वाले दो मुख्य कैंसर सर्वाइकल एवं ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता एवं चेकअप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. रूपम रंजन एवं क्लब की वरीय सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

डॉ. अनिता ने बताया कि कैंसर से डरने की बात नहीं है। कैंसर अभी इतना एडवांस हो गया है कि किसी भी स्टेज पर पकड़ने से भी हम इसका इलाज कर सकते है। उन्होंने कैंसर के कारण एवं लक्षण के बारे में बताकर लोगों को जागरूक कराया। डॉ रूपम ने बताया कि बीमारी को अपने द्वारा ही पकड़ा जा सकता है एवं इसके लिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

सभी को साल में एक बार मोमियोग्राफी की जाँच जरूर कराना चाहिए। स्वस्थ्य भारत बनाने के लिए इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टरों के द्वारा 108 सदस्यायें टेस्ट करवाई। इस कार्यक्रम में इनर व्हील की अन्य क्लब् की सदस्यायें भी मौजूद थी।

कार्यक्रम का संचालन पी.पी. शोभा सिंह ने किया एवं प्रेसिडेंट संध्या सरकार ने सभी लोगों का स्वागत किया। कार्य का समापन संगीता वर्मा ने किया। इस मौके पर विभा चरण पहाड़ी उषा, अंजू गुप्ता, श्वेता झा, श्रुति, कविता, दिव्य, रेखा सिन्हा, रजनी, कंचन, कुमकुम एवं अन्य सदस्य मौजूद थी।
