कृषि पिटारा

किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है यह ऐप

नई दिल्ली: अच्छी कृषि उपज प्राप्त करने हेतु मौसम का फसलों के लिए अनुकूल होना बहुत ज़रूरी है। यदि एक किसान को आने वाले मौसम की ठीक-ठीक जानकारी हो तो वह अपनी उपज को काफी मात्रा में बढ़ा सकता है, क्योंकि फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक प्रत्येक कृषि कार्य में मौसम की बहुत अधिक भूमिका होती है। मौसम के फसलों के अनुरूप नहीं होने से फसलों के खराब होने के आसार काफी बढ़ जाते हैं, जिससे किसानों को अधिक नुकसान उठाना पड़ता है।

भारतीय कृषि मंत्रालय ने किसानों को मौसम की अनिश्चितता संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एक अच्छी पहल की है। दरअसल, कृषि मंत्रालय ने किसानों के लिए एक ऐप लॉन्च किया है, जो उन्हें मौसम के पूर्वानुमान की सूचना देगा। इस ऐप का नाम है – मेघदूत। इस ऐप के जरिये आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा? बारिश कब और कितनी होगी? आदि बातों की जानकारी किसानों बड़ी आसानी से मिल सकेगी। मेघदूत ऐप के जरिये ये जानकारियाँ हिन्दी व अंग्रेजी दो भाषाओं में मिलेंगी।

मेघदूत एप किसानों के लिए बहुआयामी व मददगार साबित होगा। इससे किसान कृषि व्यवसाय में मौसम के अनुसार विभिन्न कृषि क्रियाकलाप कर सकेंगे। इसके साथ ही मौसम की वजह से होने वाले नुकसान को भी कम कर सकेंगे। इस ऐप के जरिये सप्ताह में दो दिन यानी मंगलवार और शुक्रवार को हिन्दी व अंग्रेजी भाषाओं में विभिन्न क्षेत्रों की मौसम सम्बंधी जानकारी का बुलेटीन जारी किया जाएगा।

मेघदूत ऐप के जरिये किसानों को उनके जिले में आने वाले दिनों के उच्चतम व न्यूनतम तापमान, हवा की गति सापेक्षित आद्ररता व बारिश की जानकारी दी जाएगी। ऐसे में खराब मौसम होने के कारण किसानों को उपज के नुकसान कम किया जा सकेगा। इससे स्वाभाविक रूप से उनकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही साथ बारिश, हवा व तापमान की पूर्व जानकारी मिलने से फसल उत्पादन पर भी काफी असर पड़ेगा। इससे उनकी आय में वृद्धि होने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

Related posts

Leave a Comment