DESK : सहजन को अंग्रेजी में ड्रमस्टिक (Drumstick) भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम मोरिंगा ओलीफेरा है। इसकी खेती में पानी की बहुत जरूरत नहीं होती और रख-रखाव भी कम करना पड़ता है। सहजन की खेती काफी आसान है। अगर आप बड़े पैमाने पर इसकी खेती नहीं करना चाहते तो आप अपनी सामान्य फसल के साथ भी इसकी खेती कर सकते हैं। सहजन की खेती लगाने के 10 महीने बाद एक एकड़ में किसान एक लाख रुपए कमा सकते हैं।
कम लागत में तैयार होने वाली इस फसल की खासियत ये है कि इसकी एक बार बुवाई के बाद चार साल तक बुवाई नहीं करनी पड़ती है। किसान मित्रों, कृषि पिटारा के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए सहजन की खेती के विशेषज्ञ राजू सिंह जी की सलाह।