हाथरस। शहर को पॉलीथिन से मुक्त कराने के लिए हाथरस नगर पालिका और जिला प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान। अभियान के दौरान हाथरस जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकर, हाथरस नगर पालिका चैयरमैन आशीष शर्मा, और अधिशासी अभियंता स्वदेश आर्य ने राहगीरों को पॉलीथिन के खिलाफ जागरूक करते हुए कपडे के ठेले बांटे।
आपको बता दे सोमवार को शहर के नयागंज स्थित चौराहे पर हाथरस नगर पालिका और जिला प्रशासन ने पॉलीथिन के खिलाफ लोगो को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर पालिका हाथरस चैयरमैन आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित पॉलीथिन मुक्त हाथरस के लिए जनजागरण जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान मैं लोगो बताया गया की किस तरह से पॉलिथन हमारे जनजीवन मैं जहर घोलने का काम कर रहा है। स्वास्थ्य और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमे पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना होगा।
हाथरस जिलाधिकारी प्रवीण कुमार और नगर पालिका चैयरमैन आशीष शर्मा ने अभियान के बारे मैं जानकारी देते हुए बताया की पॉलीथिन से बने पतले उत्पाद मनुष्य जीवन और पर्यावरण के लिए बहुत घातक है। बरसात के समय में पॉलीथिन के कचरे से दुर्गंध आती है नदी-नाले जाम हो जाते हैं