पटना : पटना जिले के विभिन्न पंचायतों में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को साकार करने वाले पांच मुखिया का चयन दिल्ली में होने वाला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह के लिए किया गया है। पंचायती राज विभाग ने राष्ट्रीय समारोह के लिए बिहार से 70 मुखिया के कार्यों का आकलन व मूल्यांकन करने के बाद चयन किया गया है।
चयनित सभी मुखिया 23 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले पंचायती राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शिरकत करने के लिए आज सोमवार तूफान एक्सप्रेस से रवाना होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूबे के विभिन्न जिलों से कुल 70 मुखिया का चयन किया गया है, जिसमें पटना की दस मुखिया शामिल हैं। पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने 18 अक्टूबर को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव डा.संजीव पटजोशी को चयनित मुखिया की सूची उपलब्ध करायी है।
पंचायती राज विभाग के मुताबिक पटना जिला के खुसरूपुर की चौरा पंचायत की मुखिया सनिचर देवी, मोकामा के दरियापुर पंचायत के मुखिया राजू प्रसाद, फुलवारी कुरकुरी पंचायत के मुखिया रवि कुमार ,फुलवारी गोनपुरा पंचायत की मुखिया आभा देवी जिन्हे रिवाल्वर रानी के नाम से जाना जाता है, पालीगंज के दो पंचायत से जय कुमार प्रसाद एवं नासिर हुसैन , मसौढ़ी के पंचायत की मुखिया देवंती देवी, बख्तियारपुर घोसवरी पंचायत की मुखिया रवि रंजन कुमार सिंह,, मनेर के राधेश्याम सिंह, दानापुर मोरियांवां के मुखिया सुरेन्द्र साव का चयन राष्ट्रीय समारोह के लिए किया गया है।
Radio Pitaara
कृषि पिटारा और रेडियो पिटारा भारत के किसानों, एफपीओ, कृषि विशेषज्ञों, एग्री-स्टार्टअप्स और कृषि ब्रांड्स के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। हम जैविक खेती, स्मार्ट एग्रीकल्चर, फसल प्रबंधन, उन्नत बीज, प्राकृतिक खेती, मंडी भाव, सरकारी योजनाएं, खाद-बीज सब्सिडी और मार्केटिंग से जुड़ी जानकारी देते हैं। हमारा कंटेंट Jio TV, Jio Fibre, Amazon Fire Stick, Dailyhunt और अन्य ग्रामीण OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। किसान उत्पाद बिक्री, कृषि प्रशिक्षण, एग्री बिज़नेस ग्रोथ और डिजिटल मार्केटिंग में सहयोग के लिए हमसे जुड़ें!
🌱 कृषि पिटारा – किसानों का डिजिटल बाजार और ज्ञान केंद्र! 🚜
Related posts
Click to comment